जम्मू-कश्मीर में चुनाव शुरू हो चुका है। आज अनंतनाग के भाषण में राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने कश्मीरी पंडितों का राजनीतिक इस्तेमाल किया है। रामबन की सभा में उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर का नया राजा लेफ्टिनेंट गवर्नर है और उसे हटाने का काम कांग्रेस करेगी। उन्होंने जम्मू कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल करने का ऐलान भी किया है। दिसंबर 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि जल्द से जल्द राज्य का दर्जा बहाल किया जाए। उस बात को नौ महीने गुज़र चुके हैं। अगस्त 2019 के बाद से कश्मीर में आतंकी हमले बढ़े हैं और नौकरियों को लेकर कई प्रदर्शन हुए हैं। कई महीनों से बिजली की भयंकर कटौती चल रही है। मगर क्या प्रधानमंत्री अपने चुनावी भाषणों में इन मुद्दों पर बोलेंगे? नज़र रखिएगा।
Join this channel to get access to perks:
/ @ravishkumar.official