न ही फ़साना है ये ना ही कहानी है
Act & Sing by: Shilpee Shakya,
Lyrics & Direction By: A.K.Maurya 'Shashank' , 9821641426
Recording Studio: Vyom Entertainment,
Video Edit By: Rahul Kate
Contribution: Deepika, Oshmi, Yug
15 | अब भी तथागत की ये दुनिया दीवानी है | Shilpee Shakya | Shashank Maurya
अब भी तथागत की ये दुनिया दीवानी है
ना ही फ़साना है ये ना ही कहानी है
भारत के हर कण कण में उनकी निशानी है
ना ही फ़साना है ये ना ही कहानी है
अंतरा 01
भारत माँ ने जिनकी हमेशा याद संजोई है
अपने प्यारे गौतम के लिए छुप छुप रोई हैं
मूरत में सूरत जिनकी सबसे पुरानी है
ना ही फ़साना है ये ना ही कहानी है
अंतरा 02
जहां टूटे मोती को धम्म की डोर पिरोती है
नफरत के बदले भी प्यार की बारिश होती है
करूणा दया की भाषा सबको सिखानी है
ना ही फ़साना है ये ना ही कहानी है
अंतरा 03
भगवान् बुद्ध से कोई कभी ना जीता ना हारा
जो गया शरण में वो बन गया निर्मल जलधारा
सारे जगत में जिनका कोई ना सानी है
ना ही फ़साना है ये ना ही कहानी है
अब भी तथागत की ये दुनिया दीवानी है
ना ही फ़साना है ये ना ही कहानी है
भारत के हर कण कण में उनकी निशानी है
ना ही फ़साना है ये ना ही कहानी है
गीतकार : शशांक मौर्य