Koradi Mandir Nagpur | कोराडी माता मंदिर नागपुर | Shri Mahalaxmi Jagdamba koradi temple Nagpur
Chhindwara to koradi mata mandir nagpur
जय माता दी, साथियों आज हम छिन्दवाडा से मात्र 30 रूपये में पहुंच गयें है श्री महालक्ष्मी जगदम्बा माता मंदिर कोराडी नागपुर, कहा जाता है कि कोराड़ी माता मंदिर में मता सती का दाहिना कंधा गिरा था जिस वजह से इसे 51 शक्ति पीठ में से एक शक्ति पीठ माना गया है। साथियों यह मंदिर आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक दृष्टी से बहुत महत्वपूर्ण है। यह मंदिर अतिप्राचीन है इसके लिखित साक्ष्य 1908 नागपुर गजेटियर के पेज नबर 57 पुरातत्व में प्राचीन मंदिर का उल्लेख किया गया है। वर्तमान में मंदिर का भव्य निर्माण किया गया है भारत के प्रथम नागरिक माननीय राष्ट्रपति जी द्वारा मंदिर में दर्शन किये है।
साथियों यह कोराडी मंदिर, माता दुर्गा के 09 रूपों में से एक रूप माँ महालक्ष्मी जगदंबा मां को समर्पित है। इस मंदिर में जगदंबा माता की मूर्ति विराजमान है, जो स्वयंभू मूर्ति है।
साथियों मंदिर में माता रानी के तीन रूपों के दर्शन होते है सुबह के समय चंचल बच्चे की तरह , दोपहर में युवा अवस्था की तरह एवं रात होते तक वृद्धा अवस्था के रूप में दर्शाया जाता है। साथियों भक्तों द्वारा जगदम्बा मां को कमल का फूल अर्पण किया जाता है क्योंकि कमल का फूल मां जगदम्बा को पसंद है।
साथियों यह मांदिर नागपुर शहर से मात्र 14 किमी की दूरी पर स्थित है। अत: इस मंदिर तक आप बहुत आसानी से आप पहुंच सकते है।
हमने हमारी यात्रा छिंदवाड़ा रेलवे स्टेश्न से सुबह 07 बजे प्रारंभ की थी । छिंदवाड़ा से कोराडी मंदिर तक का किराया मात्र 30 रूपये है। छिंदवाड़ा से नागपुर ट्रेन का सफर बहुत ही रोमांचकारी है क्यों यहां ट्रेन जंगल, नदी, पहाड, ब्रिज एवं 4 से 5 टनलो से होकर गुजरती है। साथियों सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर कोराडी स्टेशन में ट्रेन पहुंचने का समय निर्धारित है यहां ट्रेन मात्र 2 सेकेण्ड के लिए ही रूकती है एवं स्टेशन का प्लेटफार्म भी नीचे की ओर है अत: स्टेशन में चडने एवं उतरते समय विशेष ध्यान रखे । हमारी ट्रेन 01 घण्टा लेट 12:00 बजे करोडी पहुची थी । साथियों कोराडी से वापस छिंदवाड़ा जाने के लिए दोपहर 03:30 बजे की ट्रेन भी है। अत: आप समय पर मंदिर के दर्शन कर दोपहर की ट्रेन से ही वापस छिंदवाड़ा भी जा सकते है।
साथियों कोराडी रेलवे स्टेशन से मंदिर मात्र 2 किमी की दूरी पर स्थित है । आप बहुत आसानी से पैदल ही मंदिर पहुंच सकते है । बाकि रास्ते में आटो भी मिल जाते है। साथियो कोराडी मंदिर छिंदवाड़ा नागपुर हाईवे पर है अत: सडक मार्ग से पहुंचना भी बहुत आसान है।
साथियों यहां बच्चों के खेलने के लिए प्ले जोन भी बनाया गया है । कोराडीमंदिर में भक्तों की भीड़ नवरात्र पर अधिक देखने को मिलती है । आम दिनों पर यह मंदिर सुबह 6:00 से रात के 9:00 तक भक्तों के लिए खुला रहता है । नवरात्रि के समय यहां 50 हजार से अधिक दीप जलाए जाते हैं । यह मंदिर न केवल अपनी आध्यात्मिक महत्व के लिए, बल्कि अपनी वास्तुशिल्प सुंदरता के लिए भी प्रसिद्ध है।
यहां जूते चप्पल का सशुल्क स्टेड भी मंदिर समिति द्वारा बनाया गया है।
ऐतिहासिक कलाकृतियों से पता चलता है कि मंदिर प्राचीन है। ऐसा माना जाता है कि भोसले राजवंश ने कभी इस क्षेत्र पर शासन किया था। समय के साथ, भक्तों ने आवास का निर्माण किया और मंदिर परिसर का विस्तार किया। श्री महालक्ष्मी जगदंबा मंदिर की स्थापना 24 जुलाई, 1987 को इस क्षेत्र के समृद्ध इतिहास और धार्मिक महत्व के प्रमाण के रूप में की गई थी।
आज भी इस क्षेत्र में अतीत के अवशेष मौजूद हैं, जैसे प्राचीन गोमुख झरना, केवड़ी के पेड़ और शीतल सागर। किंवदंतियाँ एक ऐसे समय की भी बात करती हैं जब ग्रामीण हैजा जैसी बीमारियों से बचने के लिए जखापुर में शरण लेते थे। उनका मानना था कि मंदिर में जाकर आशीर्वाद लेने से बीमारियों और दुखों से मुक्ति मिलती है। कई कहानियाँ बताती हैं कि देवी अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं, जिससे उनकी समृद्धि, ज्ञान और कल्याण सुनिश्चित होता है।
निष्कर्ष रूप में, श्री महालक्ष्मी जगदम्बा मंदिर और इसके आसपास के क्षेत्रों की कहानी सिर्फ इतिहास की कहानी नहीं है, बल्कि आस्था और ईश्वर की सुरक्षात्मक और परोपकारी शक्ति में विश्वास की भी कहानी है।
साथियों मंदिर का बहुत सुंदर एवं भव्य जीर्णोद्धार किया गया है राजस्थान के धौलपुर से लाए गए पत्थरों से मंदिर का पुनर्निर्माण किया गया है। मंदिर का निर्माण नागर शैली में हुआ है। यह मंदिर का शिखर है मंदिर के पत्थरो में सुंदर कलाकृति बनाई गई है। साथियों यह मंदिर का गृभ ग्रह है गृभ ग्रह को चांदी से सजाया गया है माता जी की स्वयंभू मूर्ति के दर्शन आप दोपहर के समय कर रहे है। यह मंदिर का सुंदर सभा मंडप है यहां लगभग 300 से अधिक व्यक्ति एक साथ माता जी की आरती कर सकते है । साथियों यहां मात्र 50 रूपये में मंदिर समिति द्वारा भोजन प्रसाद वितरित किया जाता है।
#koraditemple #nagpur #temple #shaktipeeth #chhindwara
Music
––––––––––––––––––––––––––––––
Ai Giri Nandini Mahishasura Mardini Stotram Remix
Chanal Name NO COPYRIGHT VIBES
Music Link • Video
––––––––––––––––––––––––––––––