Jilheri Ghat Chhindwara | जिलहरी घाट छिंदवाड़ा | Drone View Jilheri Ghat Chhindwara
छिन्दवाडा शहर में मात्र 40 किमी की दूरी पर स्थित जिल्हेरी घाट छिंदवाड़ा
भौगोलिक विशेषताएं (Geographical Features)
स्थान: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में स्थित है।
नदी: जिले की दूसरी सबसे बड़ी नदी, कन्हान नदी, यहाँ बहती है।
परिदृश्य: ऊँचे-ऊँचे पहाड़, घने जंगल, और विशालकाय पत्थर।
जलवायु: मानसून के दौरान पर्याप्त पानी और सर्दियों में सूखी नदी।
सामाजिक और सांस्कृतिक विशेषताएं (Social and Cultural Features)
स्थानीय जनजाति: इलाके में स्थानीय जनजातियों का निवास है, जो अपनी अद्वितीय संस्कृति और परंपराओं के लिए प्रसिद्ध हैं।
धार्मिक स्थल: प्राचीन शिव मंदिर एवं माता जी का मंदिर यहां के मुख्य धार्मिक स्थल हैं, जहाँ पर्यटक दर्शन करने आते हैं।
वन्य जीव संपदा (Wildlife)
पक्षी: कई प्रकार के पक्षी यहाँ पाए जाते हैं, जिनकी चहचहाहट यहां की प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ाती है।
तितली: यहांं कई प्रकार की बहुत सुदंंर तितलियां भी पाई जाती है हैं।
जानवर: स्थानीय लोगों के अनुसार, कभी-कभी जंगली जानवर भी देखे जाते हैं।
विशेषताएं (Special Features)
प्राकृतिक : चट्टानों के बीच से बहते हुए झरने इस स्थल की प्रमुख विशेषता हैं। यहां का ट्रेक बहुत आसान एवं रोमांचकारी है। जैसे -जैसे हम पहाड पर ट्रेक कर ऊपर जाते है कन्हान नदी एवं घने जंगलों का विहंगम दृश्य शरीर को नई ऊर्जा से भर देता है।
शांति और सुकून: कन्हान नदी की कल-कल करती ध्वनि और प्राकृतिक सौंदर्य मन को शांति और सुकून प्रदान करता है।
फोटोग्राफी: इस स्थल का परिदृश्य फोटोग्राफी के लिए उपयुक्त है। पहाड़, हरियाली, वृक्ष, वन, नदी, तितली , वर्ड के कई सुंदर दृश्य यहां मिलते हैं।
पिकनिक स्थल: एक दिवसीय पिकनिक के लिए यह स्थान बेहद उपयुक्त है। यहाँ आने वाले पर्यटकों को प्रकृति के बीच समय बिताने का अद्भुत अवसर मिलता है।
प्राचीन वातावरण: विशालकाय प्राचीन वृक्ष और चट्टानों का निर्माण लाखों वर्ष पुराने वातावरण का अनुभव कराते हैं।
सड़क मार्ग: छिंदवाड़ा से जिलहरी घाट तक का यात्रा मार्ग भी वन क्षेत्र से होकर गुजरता है, जो सफर को रोमांचित बनाता है। जिलहरी घाट छिंदवाड़ा में ट्रेकिंग और पिकनिक के लिए एक अद्भुत स्थान है, जो अपने भौगोलिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, और प्राकृतिक विशेषताओं के कारण पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है।
chhindwara tourism jilheri ghat kanan river near town place mordongri chhindwara
#jilherighat #chhindwara #kanhanriver #river #mptourism #chhindwaratourism