Nagdwar Yatra Pachmarhi | नागद्वार यात्रा पचमढ़ी मध्यप्रदेश | Pachmarhi Nagdwar Yatra MP
एक दिन में नागद्वार यात्रा पचमढ़ी पूरी करने जानकारी
रहस्मयी नागद्वार यात्रा पचमढ़ी Nagdwar Yatra Pachmarhi मध्यप्रदेश साथियों मध्यप्रदेश की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ जिसकी ऊचाई लगभग 4454 फीट के पास लगभग 1000 फिट नीचे नागदेव की पवित्र गुफाए cave है। साथियों इन पवित्र गुफा मंदिरों का द्वारा वर्ष में केवल नागपंचमी के 10 दिन पूर्व ही खुलता है सतपुड़ा रिजर्व फारेस्ट Satpura Tiger Reserve Forest होने के कारण बाकि समय यहां जाना प्रतिबंधित होता है। नागपुर महराष्ट्र nagpur से बहुत अधिक संख्या में लोग यहां दर्शन करने आते है। छिंदवाड़ा के श्री रोहित व्दिवेदी जी द्वारा बनाये गये नक्शे के अनुसार इस यात्रा में कुल 28 स्थान दर्शीनीय है जिसे देखने के लिए लगभग 3 दिन का समय लगता है। परन्तु इस वीडियों के माध्यसम से हम आपको केवल एक दिन में मुख्य रूप से 12 स्थानों के दर्शन करते हुए यात्रा की पूरी जानकारी देगें ।
YHAI सतपुड़ा यूनिट छिंदवाड़ा के नागद्वार ट्रेक
ट्रेकिंग दल सुबह 5 बजे से ही नागद्वार ट्रेक के प्रारंभिक बिंदु जलगली से प्रारंभ की गई, जलगली से दल नागफनी, धूपगढ़ पहुंचा जहां भजिया गिरी से विस्थापित प्राचीन वन ग्राम काजरी के ट्रेकिंग दल की कठिन यात्रा प्रारंभ हुई, काजरी पहुंचने का मार्ग तीखी ढलान वाला रहा, काजरी से ट्रेकिंग दल द्वारा नागद्वार के मुख्य मंदिर पदमशेष, चंदन शेष, भृदशेष, नागदेव की पवित्र गुफा में शिवलिंग के दर्शन किए। भदृशेष नागदेव गुफा के ठीक ऊपर से कल कल बहते प्राकृतिक झरने के सौंदर्य का लुत्फ लिया, मुख्य मंदिर पदमशेष से अभियान दल पंचमुखी गुफा पहुंचा उसके बाद दल पश्चिम द्वार के लिए प्रस्थान किया । पश्चिम द्वार पहुंच कर यहां के सुंदर झरने एवं गहरी गुफा में देव दर्शन उपरांत स्वर्ग द्वार की खड़ी चढ़ाई बड़ी बड़ी लोहे की सीडि़यों से जोखिम पूर्वक करके दल स्वर्ग द्वारा पहुंचे। स्वर्ग द्वार में बहुत सुदर प्राकृतिक दृश्य , गुफा एवं मनमोहक झरनों को देखकर सभी सदस्यों की थकान दूर हो गई । स्वर्ग द्वार से निकलकर चिंतामण गुफा में नागदेव के दर्शन किए। यहां सभी तीर्थ यात्रियों के लिए स्वयंसेवी धर्म मंडल द्वारा इस दुर्गम क्षेत्र में विशेष आवास सुविधा बनाई गई है। चिंतामण से ट्रेकिंग दल चित्रशाला दर्शन जाने के लिए अभियान दल को पुन: बड़ी बड़ी सीढ़ियों का सहारा लेकर चढ़ना पड़ा, जो कि बहुत ही रोमांचकरी क्षण साबित हुए, चित्रशाला गुफा से नंदीगढ़ एवं सतपुड़ी के जंगलों का विहंगम प्राकृतिक दृश्य दर्शन अद्भुत रहा। चित्रशाला से दूधधारा जलप्रपात दो झरनों का संगम स्थल है यहां पंहुच कर सभी सदस्यों ने जलप्रपात के साथ तस्वीर भी ली एवं यहां सुखद समय व्यतीत करने के उपरांत दूधधारा जलप्रपात इस यात्रा का अंतिम दर्शनीय स्थान दमगढ़ पहाड़ की कठिन चढ़ाई प्रारंभ की और शाम होते भजिया गिरी होते पचमढ़ी होते वापस अभियान दल देर रात्रि सफलतापूर्वक नागद्वार दुर्गम ट्रेक उपरांत छिंदवाड़ा वापिस आया।
#nagdwar #pachmarhi #travel #yatra #nagpur #cave #cavetemple
––––––––––––––––––––––––––––––
🎵 Track Info:
Music | Tu Bhola Parvat Ka - Lord Shiva Devotional Music
Video link - • Video
Click here to download music from Sound-Cloud
👇
/ shuvo-ghosh-750404745
––––––––––––––––––––––––––––––
––––––––––––––––––––––––––––––
🎵 Track Info:
Music | Lord Shiva Stotram
Video link - • Video
Click here to download music from Sound-Cloud
👇
/ shuvo-ghosh-750404745
––––––––––––––––––––––––––––––
Running Waters by Audionautix is licensed under a Creative Commons Attribution 4.0 license. https://creativecommons.org/licenses/...
Artist: http://audionautix.com/