इंदौर : शिव मंदिरों में नंदी की मूर्ति को दूध पिलाने भक्तों की भीड़ उमड़ी

Опубликовано: 05 Август 2026
на канале: Sadbhawna Paati News
17,832
205

मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ इलाके में आज सुबह से मंदिरों में दूध लेकर श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कारण बताया जा रहा है कि शिव मंदिरों में स्थापित नंदी जी दूध पी रहे हैं। खंडवा जिले से शुरू हुई ये खबर पूरे मालवा-निमाड़ में आग की तरह फैल गई। इंदौर, देवास, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर आदि जगह के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है। इंदौर में भी शिव मंदिरों में भीड़ उमड़ पड़ी। भमोरी स्थित श्री राम मंदिर में भी भारी भीड़ देखने को मिली। यहाँ भारी संख्या में श्रद्धालु चम्मच में पानी और दूध लेकर नंदी महाराज को पिलाने के लिए आये. बता दें कि खंडवा जिले के शिव मंदिरों में स्थापित नंदी की मूर्ति के दूध पीने के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनके देखादेखी अंचल के लोगों ने भी शिव मंदिरों में दूध-पानी पिलाने की कोशिश की। लोगों ने एक-दूसरे को फोन करके इसकी सूचना दी।

यह अफवाह कुछ ही देर में काफी दूर तक फैल गई। कई जिलों में स्थित शिव मंदिर पर भी लोग पहुंच गए, और वहां भी दूध पिलाने लगे। जानकारों ने कहा कि ये आस्था का विषय है, कुछ लोगों को ऐसा लगा होगा कि नंदी दूध पी रहे हैं पर ऐसा है नहीं।

कई लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं तो कई लोग इसे लोगों की आस्था बता रहे हैं।
जानकारों का कहना है मूर्ति का दूध-पानी पीना संभन नहीं है। इसके पीछे वैज्ञानिक कारण है, बाइनरी थ्योरम लागू होता है। पृष्ठतनाव के कारण संगमरमर या पत्थर की मूर्तियों या फिर फर्श या दीवार के भीतर पतली दरार पड़ जाती है जिससे कभी-कभी दूध या पानी भीतर जाता है। मूर्ति दूध पीती नहीं है। जगह मिलते ही वहां किसी न किसी हिस्सा से बाहर निकलने लगता है।