बड़ा खुलासा: कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी हैं Zareen Khan, बोलीं - किस करने की कोशिश की गई थी |

Опубликовано: 07 Август 2026
на канале: Sadbhawna Paati News
48
2

#sadbhawnapaati
#devendramalviya
#poonamsharma
#indorenews
#mplatestnews
#indoretopnews
#indorenewsupadte

Big Bollywood Revealed: Zareen Khan has faced the casting couch, said - an attempt was made to kiss

Incidents of casting couch are not new in the film industry. Many directors and actors have been accused of exploitation during work. Recently, actress Zareen Khan has made a shocking disclosure and she has spoken openly about the casting couch. Zareen Khan is often in the headlines for her fitness and has been vocal on every issue, but now she has revealed that she was tried to kiss on the pretext of rehearsing a scene.
Recently, in an interview given to the entertainment website, Zareen Khan said, 'I do not want to name people, but on the pretext of rehearsing a scene, the other person said that you have to overcome your hesitation and I was very much at that time. It was new, so I liked it.'
The actress says that she said, 'Do you know that we will do a kissing scene?' I said what? No, I am not doing any kind of kissing scene as a rehearsal.

Zareen further added, 'This person is telling me that you know that we can be more than a friend and I will especially look at the projects that you are getting. I will lead you all. I said, no, I don't act like this.'
Actress Zareen Khan not only faced casting couch but people also made fun of her weight and compared her to actress Katrina Kaif. Many times the actress has expressed her pain about this too. He once said, 'When I entered the industry, people called me Katrina Kaif's lookalike. I really don't know where this thing came from. We all depended on newspapers and media houses. I feel that people did not get a chance to know me, to recognize my talent. Our audience is weird too. She believes what she is shown. She does not form any opinion of herself.
खुलासा: कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी हैं जरीन खान, बोलीं- किस करने की कोशिश की गई थी

फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच की घटनाएं कोई नई बात नहीं है। कई निर्देशकों और अभिनेताओं पर काम के दौरान शोषण करने के आरोप लग चुके हैं। हाल ही में एक्ट्रेस जरीन खान ने हैरान करने वाला खुलासा किया है और उन्होंने कास्टिंग काउच को लेकर खुलकर बात की है। जरीन खान अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं और हर मुद्दे पर मुखर होकर अपनी बात रखती हैं लेकिन अब उन्होंने खुलासा किया है कि एक सीन के रिहर्सल के बहाने उन्हें किस करने की कोशिश की गई थी।
हाल ही में एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में जरीन खान ने बताया, 'मैं लोगों का नाम नहीं लेना चाहती हूं, लेकिन एक सीन का रिहर्सल करने के बहाने, दूसरे शख्स ने कहा कि आपको अपनी झिझक को दूर करना होगा और मैं उस समय बहुत नई थी, इसलिए मुझे ये ठीक लगा।'
एक्ट्रेस कहती हैं कि उसने कहा, 'क्या आप जानती हो कि हम एक किसिंग सीन करेंगे?' मैंने कहा क्या? नहीं, मैं रिहर्सल के रूप में किसी भी तरह का किसिंग सीन नहीं कर रही हूं।'

जरीन ने आगे बताया कि, 'ये पर्सन मुझे बता रहा है कि आप जानती हो कि हम एक दोस्त से ज्यादा रह सकते हैं और मैं विशेष रूप से उन प्रोजेक्ट को देखूंगा जो आपको मिल रहे हैं। मैं तुम्हें सभी में लीड करूंगा। मैंने कहा, नहीं, मैं इस तरह काम नहीं करती हूं।'
एक्ट्रेस जरीन खान ने न सिर्फ कास्टिंग काउच का सामना किया बल्कि लोगों ने उनके वजन को लेकर मजाक बनाया था और उनकी तुलना एक्ट्रेस कटरीना कैफ से भी की थी। इस बारे में भी कई बार एक्ट्रेस अपना दर्द बयां कर चुकी हैं। उन्होंने एक बार कहा था, 'जब इंडस्ट्री में मैंने कदम रखा तो लोगों ने मुझे कैटरीना कैफ की हमशक्ल बुलाया। मैं सच में नहीं जानती कि यह बात आखिर आई कहां से। हम सभी न्यूजपेपर और मीडिया हाउस पर निर्भर थे। मुझे लगता है कि लोगों को मौका ही नहीं मिला मुझे जानने का, मेरे टैलेंट को पहचानने का। हमारी ऑडियंस भी अजीब है। उसे जो दिखाया जाता है, उस पर विश्वास कर लेती है। वह खुद की कोई राय नहीं बनाती है।'
For more information and news, please contact on below links:

Email: [email protected]
Facebook:   / sadbhawnapaati.news