हिन्दी भाषा की प्रतिष्ठित लेखिका नासिरा शर्मा का कहानी संग्रह ‘ख़ुदा की वापसी’ देश-विदेश में चर्चित और लोकप्रिय रहा है।जिसमें शरीयत क़ानून को केंद्र में रख कर नौ कहानियाँ लिखी गई हैं ।इन कहानियों के ज़रिये आम इंसान खुद के लिए बनाए गए क़ानूनों की सही जानकारी ले सके। कहानियों में क़ानून इस तरह पिरो के पेश किया गया है जैसे वह उसी का हिस्सा हो ।लेखिका का विश्वास है कि हर औरत-मर्द को अपने धर्म व देश के बनाए क़ानूनों को जानना बहुत ज़रूरी है साथ ही दूसरे धर्म -क़ानून का भी जहाँ तक हो सके ज्ञान रखे ताकि प्रत्येक नागरिक समय पड़ने पर एक दूसरे की सहायता कर सकें। यह कहानियाँ बेहद खूबसूरत अंदाज़ और बयान में लिखी गई हैं।