11 अक्टूबर 2020 को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर लेखक नासिरा शर्मा की पुस्तक गलियों के शहज़ादे को PFC-VoW पुस्तक पुरस्कार 2020 के लिए चुना गया है । 22 नवंबर, 2020 को मिले इस पुरस्कार के मौक़े पर दिया गया आपका यह वक्तव्य बेहद खास है।
गलियों के शहज़ादे किताब उन सभी बच्चों के बारे में हैं जो हमें अपने आसपास अक्सर देखने को मिल जाते हैं। वे बच्चे, जो वक़्त से पहले कामकाजी बन जाते हैं और खुद ही अपनी देखभाल भी करते हैं। ऐसे बच्चे जो अक्सर हमारी निगाहों से चूक जाते हैं या कहें हमारी प्राथमिकता में नहीं आते हैं, उन्हीं बच्चों को नासिरा शर्मा ने अपने लेखन का खास मुद्दा बनाते हुए ये तमाम खूबसूरत कहानियाँ लिखीं हैं।
उम्मीद है आप नासिरा जी की बातों का लुत्फ़ उठाते हुए उनके साहित्यिक कर्म से बावस्ता होंगे।